Top 5 Highest Scores in IPL History: आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। इस लीग में दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिस वजह से यहां कॉम्पिटिशन लेवल काफी हाई है। आईपीएल का आगामी सीजन यानी आईपीएल 16 का आगाज 31 मार्च से होगा, लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे बड़े स्कोर बनाए। इस लिस्ट में महज एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है।

Advertisement

5. केएल राहुल (KL Rahul): भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर काबिज हैं। केएल राहुल ने साल 2020 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ 69 गेंदों पर 14 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए नाबाद 132 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 191.30 का रहा था। बता दें कि राहुल आईपीएल में अब लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का नेतृत्व करते हैं।

Advertisement

4. एबी डी विलियर्स (AB de Villiers): मिस्टर 360 डिग्री एबी डी विलियर्स, इस लिस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं। एबी ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी 133 रनों की पारी खेली थी। वानखेड़े के मैदान पर मिस्टर 360 ने हर कोने में चौके छक्के लगाकर रन बटोरे थे। उन्होंने 59 गेंदों पर 225.42 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

3. क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock): रनों का अंबार लगाने वाले एक ओर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्विंटन डी कॉक की। इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने आईपीएल में नाबाद 140 रन बनाकर लिस्ट में तीसरा पायदान हासिल किया है। डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 में डीवाई पाटिल स्टेडियम में 10 और 10 छक्के जड़ते हुए 70 गेंदों पर 140 रन ठोक दिये थे।

Advertisement

2. ब्रैंडन मैकुलम (Brendon McCullum): आईपीएल सीजन 1, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने थी। यह आईपीएल का पहला मैच था और यहां न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी बल्लेबाज़ी से तबाही मचा दी। मैकुलम ने RCB के खिलाफ 73 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्के मारकर नाबाद कुल 158 रन बनाए थे। वह इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।

1. क्रिस गेल (Chris Gayle): आईपीएल और दुनिया के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में से एक क्रिस गेल इस लिस्ट के टॉप पर मौजूद हैं। यूनिवर्स बॉस ने साल 2013 में ऐसा कारनामा कर दिखाया था जिसके आस-पास भी अब तक कोई भी खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी थी जिसके दौरान उनका स्टाइक रेट 265.15 का रहा था। यह आईपीएल का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ पाना नामुमकिन नज़र आता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार