Top-5 Players With Most Sixes In India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार, 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट में सर्वाधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया।

Advertisement

5. एबी डी विलियर्स (AB de Villiers): साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। मिस्टर 360 ने भारत के खिलाफ 20 टेस्ट की 35 इनिंग में 11 छक्के जड़कर ये कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 39.23 की औसत से कुल 1334 रन बनाए।

Advertisement

4. जैक्स कैलिस (Jacques Kallis): साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस भी इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं और चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट की 31 इनिंग में 11 छक्के ठोके। जान लें कि इस दौरान कैलिस का औसत 44.39 का रहा। 

3. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane): भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे जो कि अपने क्लासिक शॉट्स के लिए जाने जाते हैं वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के सामने 13 टेस्ट की 22 इनिंग में कुल 14 छक्के जड़े। ये भी जान लीजिए कि रहाणे ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 35 छक्के ही लगाए हैं। 

2. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag): भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ जो कि वर्ल्ड क्रिकेट में "नज़फगढ़ के नवाब" और "मुल्तान के सुल्तान" जैसे नामों से फेमस हुए, वीरेंद्र सहवाग इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 टेस्ट की 26 इनिंग में 17 छक्के जड़कर इस खास लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया हुआ है। इस दौरान सहवाग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50.23 की औसत से 1306 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma): भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के हिटमैन यानी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 मैचों की 20 इनिंग में 22 छक्के जड़कर ये कारनामा किया है। ये भी जान लीजिए कि रोहित भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 67 टेस्ट की 116 इनिंग में 88 जड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार