Dec.12 - आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई  क्रिकेट मैनेजमेंट ने डेविड वॉर्नर की जगह मार्कस हैरिस को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया है। वॉर्नर ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे है। पढ़े पूरी ख़बर


Advertisement

आज बीबीएल में दो मुकाबले खेले गए जिसके पहले मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी थंडर को 22 रनों से हरा दिया। एडम जाम्पा को 4 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

दूसरे मुकाबले में एरॉन फिंच की कप्तानी वाली मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने पर्थ स्कोचर्स को 7 विकेट से धूल चटाई। इस मैच में रेनेगेड्स के लिए शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। देखें पूरा स्कोरकार्ड


 

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। पढ़े पूरी ख़बर


Advertisement

 

आईपीएल-13 में केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी प्रेमिका के संग शादी के बंधन में बंध गए है। पढ़े पूरी ख़बर


 

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर चले रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में दूसरे दिन भारत को हनुमा विहारी और ऋषभ पंत के शानदार शतकों के दम पर 472 रनों की बढ़त मिल गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार