17 सितंबर,(CRICKETNMORE)। कॉलिन मुनरो के धमाकेदार अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने कैरेयिबन प्रीमियर लीग(सीपीएल) 2018 के फाइनल मुकाबले में गुआना अमेजॉन वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने सिर्फ 17.3 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुआना ने निर्धारित 20 ओवरों में 9  विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ल्यूक रॉन्की ने 44 रन और जेसन मोहम्मद ने 24 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। 

नाइट राइडर्स के लिए खारी पियरे ने सबसे ज्यादा तीन, वहीं कप्तान ड्वेन ब्रावो ने दो और अली खान, फवाद अहमद और सुनील नारायण ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम के लिए दिनेश रामदीन (24) औऱ ब्रैंडन मैकुलम (39) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 52 रन जोड़े। मैकुलम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कॉलिन मुनरो ने तूफानी पारी लेकर अकेले ही टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। मुनरो ने 39 गेंदों में 6 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली।

Advertisement

गुआना के लिए कप्तान क्रिस ग्रीन और रोमरियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट हासिल किया। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार