आईपीएल 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपने टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया। इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग से भी काफी प्रभावित किया और प्रियांश आर्य को आउट करने के लिए उन्होंने एक गज़ब का कैच पकड़ा।

Advertisement

ये कैच पंजाब किंग्स की पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिला। मुस्तफिजुर रहमान ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी जिस पर बाएं हाथ के आर्य ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और काफी देर हवा में चली गई। स्टब्स ने बेहतरीन फुटवर्क और एकाग्रता का प्रदर्शन करते हुए तेजी से बैकपैडल किया और पीछे की ओर गिरते हुए इस मुश्किल कैच को पकड़ लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर (34 गेंद, 53 रन) और मार्कस स्टोइनिस (16 गेंद, नाबाद 44 रन) की तूफानी पारियों ने स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया जोश इंग्लिश ने भी 12 गेंदों में 32 रन ठोककर रनगति को बढ़ाया, जबकि प्रभसिमरन (28) और नेहाल वढेरा (16) ने पारी की नींव रखी।

Also Read: LIVE Cricket Score

207 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली ने आक्रामक शुरुआत की। ओपनर्स केएल राहुल (35 रन, 21 गेंद) और फाफ डु प्लेसिस (23 रन, 15 गेंद) ने पावरप्ले में ही टीम को 61 रन तक पहुंचा दिया। हालांकि बीच में थोड़ी लड़खड़ाहट आई राहुल, डुप्लेसिस और अटल के आउट होने से टीम दबाव में आई। लेकिन करुण नायर (44 रन) और समीर रिजवी ने मैच का रुख पलट दिया। रिजवी ने सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उन्होंने 22 गेंदों में अपनी पहली IPL फिफ्टी भी पूरी की। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर समीर रिजवी ने स्टोइनिस को छक्का मारकर दिल्ली को शानदार जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार