आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका बनाम आयरलैंड मुकाबले के दौरान पवन रत्नायके का एक गलत फैसला टीम पर भारी पड़ गया। बीच ओवरों में तेजी लाने के दबाव में उन्होंने बेहद जोखिम भरा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और उनकी पारी वहीं खत्म हो गई।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार, 8 फरवरी को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पवन रत्नायके की लापरवाही भरी बल्लेबाज़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

Advertisement

दरअसल, पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर आयरलैंड के स्पिनर जॉर्ज डॉकरेल के सामने रत्नायके ने जरूरत से ज्यादा रचनात्मक बनने की कोशिश की। वह घुटने टेककर रैम्प शॉट खेलने चले, लेकिन गेंद नीचे रह गई और सीधा मिडिल स्टंप में जा घुसी। रत्नायके महज 9 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट के साथ श्रीलंका का स्कोर 68 पर तीन विकेट हो गया और टीम की मिडिल ओवर्स में तेजी लाने की योजना पूरी तरह बिगड़ गई।

VIDEO:

डॉकरेल ने इससे पहले भी पाथुम निसांका (24) का अहम विकेट लेकर श्रीलंका को झटका दिया था। उनकी कसी हुई गेंदबाज़ी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जॉर्ज डॉकरेल ने अपने चार ओवर के स्पेल में किफायती गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर दो विकेट झटके।

हालांकि बाद में कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कुसल मेंडिस ने समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। वहीं कामिंदु मेंडिस ने आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 19 गेंदों में 44 रन ठोक दिए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 67 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसके चलते टीम ने 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): 
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीस।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार