IPL 2021 player auction: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का आईपीएल 2021 में खेलने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2021 नीलामी में कुल 292 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिन्हें आठ फ्रेंचाइजी द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस लिस्ट में श्रीसंत का नाम शामिल नहीं है। आईपीएल नीलामी से बाहर किए जाने पर श्रीसंत के फैंस बेहद निराश नजर आ रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल ना किए जाने के बाद श्रीसंत ने तो कोई नाराज़गी ज़ाहिर नहीं की लेकिन फैंस सोशल मीडिया पर श्रीसंत के साथ हुई नाइंसाफी के बाद बीसीसीआई को जमकर निशाना बना रहे हैं।

Advertisement

एक फैन ने बीसीसीआई पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा, 'यही कारण है कि राजनीति खेल को नष्ट करती है। अर्जुन तेंदुलकर, सिद्धार्थ कौल और बहुत से खिलाड़ी श्रीसंत से बेहतर नहीं हैं। यही कारण है कि हम 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी के साथ हैं। भारत के पास बहुत सारे टैलेंटेड खिलाड़ी हैं लेकिन राजनीति के कारण सब बर्बाद हो गया।'

आइए देखते हैं कि फैंस बीसीसीआई को किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं और श्रीसंत को अपनी सहानुभूति दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार