ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे एशेज टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के सीमर मिचेल स्टार्क की घातक डिलीवरी से जो रूट के कमर के निचले हिस्‍से पर चोट लग गई थी। जिसके बाद दर्द से कराहते हुए वो जमीन पर गिर पड़े थे।

Advertisement

जो रूट काफी ज्यादा तकलीफ में थे उनके चेहर के भाव इस बात को साफ दर्शा भी रहे थे। जांच के बाद वो फिर से बल्‍लेबाजी करते हुए नजर आए लेकिन रन लेने के दौरान वो काफी दर्द में नजर आ रहे थे और उनकी चाल पूरी तरह से बदली हुई दिख रही थी। जो रूट की चाल देखकर कमेंट्री बॉक्‍स में बैठे पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान रिकी पोंटिंग जोर-जोर से हंसने लगे थे।

Advertisement

रिकी पोंटिंग के अलावा अन्य कमेंटेटर के भी हंसते हंसते आंख से आंसू निकल आए थे। सोशल मीडिया पर रिकी पोंटिंग का यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया वहीं यूजर्स जमकर रिकी पोंटिंग को उनकी इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कप्तान जो उस दस्ते में एकमात्र होनहार खिलाड़ी है वो गंभीर चोट के साथ भी कुछ करने की कोशिश कर रहा था। और ये पंडित इसका मजाक उड़ा रहे हैं।'

दूसरे यूजर ने रिकी पोंटिंग को ट्रोल करते हुए लिखा, 'सीरियसली???? क्या यह मजाकिया है ?? मेरा मतलब है कि यह बिल्कुल भी मजाकिया है ??? वह दर्द के कारण ऐसे भागा, यह हंसने की बात ही नहीं है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई पूरी तरह से पागल हो चुके हैं।'

बता दें कि जो रूट दूसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 24 रन पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 275 रनों से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में तीसरे एशेज टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें फिर से 26 दिसंबर 2021 को आमने-सामने होंगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार