India U19 vs Bangladesh U19: अभिज्ञान कुंडू (Abhigyan Kundu) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के अर्धशतक, विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत की अंडर-19 टीम ने शनिवार (17 जनवरी) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम अनुसार 18 रन से हरा दिया। भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। 

Advertisement

 लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश का स्कोर 17.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन था। इसके बाद बारिश ने खलल डाला, जिसके चलते काफी देर खेल रूका रहा। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के चलते बांग्लादेश को 29 ओवर में जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य मिला। यानी बारिश के बाद बांग्लादेश को 70 गेंदों में 75 रन की दरकार।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए कप्तान एमडी अज़ीज़ुल हकीम तमीम टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 72 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज ने एमडी रिफत बेग ने 37 गेंदों में 37 रन बनाए। इनके अलावा कोई और खिलाड़ी नहीं चला। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम 28.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के आखिरी 8 विकेट 40 रन के भीतर गिरे। 

भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके अलावा खिलन पटेल ने 2 विकेट, हेनिल पटेल, देवेश दिवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 1-1 विकेट लिया। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई।  जिसमें अभिज्ञान कुंडू ने 112 गेंदों में 80 रन और ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों 72 रन की पारी खेली। इसके अलावा बल्लेबाजी में कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार