मीरपुर (ढाका), 14 फरवरी |  वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराकर यू 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

                                        मैच रिपॉर्ट कुछ ही पलों में

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी आईसीसी यू-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 45.1 ओवरों में 145 रन बनाए। उसकी ओर से सरफराज खान ने सबसे अधिक 51 रन बनाए जबकि राहुल बाथम ने 21 रनों का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज की ओर से एल्जारी जोसफ और रेयान जॉन ने सबसे अधिक 3-3 विकेट लिए, जबकि कीमो पॉल ने दो विकेट लिए। शामार स्प्रिंगर और चेमार होल्डर को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था जबकि कैरेबियाई युवा टीम मेजबान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार