United Arab Emirates vs Afghanistan Match Prediction, UAE Tri-Series 3rd T20: यूएई टी20 ट्राई नेशन सीरीज का तीसरा मुकाबला यूएई और अफगानिस्तान के बीच सोमवार, 01 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल में यूएई पर अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा है, जहां उन्होंने मेजबान टीम के साथ 12 मैच खेलते हुए 9 मुकाबले जीते हैं। ये भी जान लीजिए कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला साल 2024 में शारजाह के मैदान पर ही खेला गया था जिसमें अफगानिस्तान ने 18.3 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

Advertisement

UAE vs AFG T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 01 सितंबर 2025
समय - 08:30 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम

Sharjah Cricket Stadium, Harare Pitch Report

यूएई और अफगानिस्तान की भिड़ंत शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर होगी जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक 64 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 37 रन डिफेंड और 27 रन चेज़ करते हुए जीते गए। इसके अलावा इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 143 रन रहा है, वहीं यहां सर्वाधिक T20I स्कोर 215/6 बना है जो कि अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015-16 की सीरीज के दूसरे मैच में बनाया था।

Advertisement

UAE vs AFG T20 Head To Head Record

कुल - 12
अफगानिस्तान - 09
यूएई - 03

UAE vs AFG T20 : Where to Watch?

Advertisement

UAE T20I ट्राई नेशन सीरीज का तीसरा मुकाबला यूएई और अफगानिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर खेला जाएगा जिसे क्रिकेट फैंस Fancode App पर देख सकते हैं।

UAE vs AFG 3rd T20: Player to Watch Out For

यूएई की टीम से कप्तान मुहम्मद वसीम, अनुभवी बल्लेबाज़ आसिफ खान, तेज गेंदबाज़ जुनैद सिद्दीकी और सगीर खान स्टार प्लेयर हो सकते हैं, जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। इनके अलावा अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज़, राशिद खान, अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई और मोहम्मद नबी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Advertisement

United Arab Emirates vs Afghanistan 3rd T20I Probable Playing XI

United Arab Emirates Probable Playing XI: मुहम्मद वसीम (कप्तान), जोहैब खान, एथन कार्ल डिसूज़ा, अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पाराशर, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।

Afghanista Probable Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, सदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, करीम जनत, अज़मतुल्लाह ओरमज़ाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी।

Advertisement

United Arab Emirates vs Afghanistan Today's Match Prediction

इस मुकाबले में यूएई की टीम अपनी घरेलू परिस्तिथियों का फायदा उठा सकती है, हालांकि इसके बावजूद मेहमान टीम अफगानिस्तान जीतने के लिए ज्यादा फेवरेट रहेगी। अफगानी खिलाड़ियों के पास मेजबानों की तुलना में कई ज्यादा एक्सपीरिंयस है जिसका वो शारजाह के मैदान पर जरूर प्रदर्शन करेंगे।

UAE vs AFG 3rd T20I Match Prediction, UAE vs AFG Pitch Report, Today's Match UAE vs AFG, UAE vs AFG Prediction, UAE vs AFG Predicted XIs, UAE T20I Tri-Series, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, United Arab Emirates vs Afghanistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार