23 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। जोहानसबर्ग में भारत और साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों टेस्ट मैच हारकर भारत की टीम सीरीज को गंवा चुकी है।

Advertisement

ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए कोहली एंड कंपनी की टीम ऐड़ी - चोटी का जोर लगा सकती है। आपको बता दें कि जोहानसबर्ग में भारत की टीम कोई भी टेस्ट मैच अबतक  नहीं हारी है।

तीसरे टेस्ट मैच में के दौरान अश्विन और उमेश यादन बना सकते हैं टेस्ट क्रिकेट का शानदार रिकॉर्ड►

 

तीसरे टेस्ट मैच में अश्विन प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो उनके पास एक खास रिकॉर्ड को बनानें का मौका होगा। यदि अश्विन एक विकेट लेने में सफल रहते हैं तो जहीर खान की बराबरी कर लेगें।

Advertisement

जहीर खान ने टेस्ट क्रिकेट में 311 विकेट चटकाए हैं। अश्विन के नाम इस समय 310 टेस्ट विकेट दर्ज है।

उमेश यादव कपिल देव की लिस्ट में हो सकते हैं शामिल►

 
Advertisement

तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान कोहली यदि उमेश यादव को खेलने का मौका देते हैं तो एक खास कमाल करने में सफल रह सकते हैं।

तीसरे टेस्ट मैच के दौरान यदि उमेश यादव एक विकेट लेने में सफल रहते हैं तो अपने टेस्ट करियर में 100 विकेट पूरे कर लेगें। ऐसा करते ही उमेश यादव भारत के 20वें गेंदबाज बन जाएगें।

इसके अलावा उमेश यादव वर्ल्ड के 182वें क्रिकेटर बन जाएगें। आपको बता दें कि भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 4 दांये हाथ के तेज गेंदबाजों ने टेस्ट में 100 ये ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

कपिल देव (434), जवागल श्रीनाथ (236), ईशांत शर्मा (231) और मोहम्मद शामी ने (104) विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार