9 नवंबर। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। तीसरे और आखिरी टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम में बदलाव हो गए हैं।

Advertisement

दिग्गज उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को तीसरे टी-20 में आराम दे दिया गया है। तीसरे टी-20 के लिए सिद्धार्थ कौल को भारतीय टीम में जगह दे दी गई है।

Advertisement

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना है ऐसे में चयनकर्ताओं ने अहम गेंदबाजों को आराम देने का फैसला किया।

भारत की टीम पहले ही सीरीज में 2 मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर पाने में सफल हो गई है। अब भारतीय टीम तीसरा टी-20 भी जीतकर वेस्टइंडीज का पूर्ण सफाया करना चाहेगी।

तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), क्रुनल पांड्य, वाशिंगटन सुंदर, युजेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार