टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 21वां मुकाबला बीते सोमवार (10 जून) को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (SA vs BAN) के बीच न्यूयॉर्क के बीच नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां बेहद रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस मैच में किस्मत से भी बांग्लादेशी टीम को धोखा मिला और आईसीसी के नियम और अंपायर के एक गलत फैसले के कारण वो जीता हुआ मैच हार गई।

Advertisement

चौके की जगह अंपायर ने दिया आउट

Advertisement

दरअसल, ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। साउथ अफ्रीका के लिए ये ओवर ओटनील बार्टमैन कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी बॉल महमूदुल्लाह के पेड से टकराई जिसके बाद टीम की अपील पर अंपायर ने बैटर को आउट करार दे दिया।

अंपायर के फैसले से महमूदुल्लाह बिल्कुल भी खुश नहीं थे ऐसे में उन्होंने DRS का इस्तेमाल किया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने ये साफ किया कि मैदानी अंपायर का फैसला गलत है और महमूदुल्लाह आउट नहीं है। कुल मिलाकर महमूदुल्लाह बच गए थे, लेकिन दूसरी तरफ यहां गौर करने वाली बात ये थी कि जब ये पूरी घटना घटी तब बॉल चौके लिए बाउंड्री के पार पहुंच गई थी।

Advertisement

Also Read: Live Score

अगर अंपायर ने महमूदुल्लाह को आउट नहीं दिया होता तो बांग्लादेश को चार रन मिलते, लेकिन अंपायर के गलत फैसले के कारण ऐसा नहीं हुआ। आईसीसी के नियम के तहत ये एक डेड बॉल करार दिया गया और मुकाबले के अंत में बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका से चार रनों से ही हार गई। यही वजह है सोशल मीडिया पर फैंस अब आईसीसी के नियम में बदलाव के लिए आवाज उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार