नई दिल्ली, 27 अप्रैल| रणजी ट्रॉफी 2019-20 के फाइनल में अंपायरिग करने वाले तीन अंपायरों ने निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के सीमित उपयोग को सराहा है। इस सीजन के रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र ने बंगाल को हरा पहली बार खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में पहली बार डीआरएस का उपयोग किया गया था और इसी के साथ यह टूर्नामेंट का पहला फाइनल बना था, जहां डीआरएस का उपयोग हुआ हो।

Advertisement

एस. रवि, के.एन. आनंदपद्मनाभन, यशवंत बार्डे (तीसरे दिन शम्सउद्दीन का स्थान लेने वाले) फाइनल मैच में अंपायर थे।

Advertisement

बीसीसीआई डॉट टीवी से बात करते हुए इन तीनों ने कहा, "सीमित डीआरएस का लाना स्वागतयोग्य कदम है।"

बार्डे ने कहा, "जब फैसला तकनीक की सहायता से बदला जाता है इसे मैं सकारात्मक तरीके से देखता हूं।"

आनंदपदमनाबन ने कहा कि रवि और शम्सउद्दीन के होने से उन्हें मदद मिली।

उन्होंने कहा, "एस. रवि और सी. शम्सउद्दीन के पास अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने का अनुभव है जहां डीआरएस का उपयोग किया जाता है इसलिए उनके रहने से मदद मिली।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "रणजी ट्रॉफी फाइनल से पहले हम राजकोट में थे और इन दोनों ने हमें बताया था कि किस तरह के फैसलों पर रिव्यू लिया जाता है।"
भारत के पहले दिन-रात टेस्ट मैच में हिस्सा लेने वाले रवि ने बताया कि रणजी ट्रॉफी फाइनल से पहले उनकी अपने साथियों के साथ किस तरह की बातचीत हुई थी।

उन्होंने कहा, "हमने प्रक्रिया पर चर्चा की थी और उन प्रोटोकॉल पर जो फाइनल मैच के दौरान उपयोग में लिए जाने थे। मैच से पहले निदेशक से मैच में मौजूदा सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई थी।"

उन्होंने कहा, "हमने दोनों टीमों के कप्तान और मैनेजर से बात की थी और बताया था कि हम डीआरएस के संबंध में मैच में क्या करने वाले हैं। कप्तान और मैनेजरों के कुछ सवाल थे जिनका हमने जबाव दिया जिससे वो संतुष्ट थे।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार