8 सितंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच 29 अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच के वैन्यू को लेकर भ्रम की स्थिति उत्तपन हो गई है। बीसीसीआई ने गुरुवार (7 सितंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली लिमेटेड ओवर सीरीज के शेड्यूल का एलान किया था। इसके अनुसार भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कानपुर स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ इस मुकाबले को लखनऊ में कराना चाहता है। 

Advertisement

यूपीसीए ( उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ) इस मुकाबले को लखनऊ में बने नए स्टेडियम में करवाना चाहता है, जहां अभी दलीप ट्रॉफी 2017 का ओपनिंग मैच खेला जा रहा है। ये स्टेडियम अब भी निर्माणाधीन है और एक इंटरनेशनल लेवल के मुकाबले को आयोजित करने की बुनियादी सुविधाएं मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा इस स्टेडियम को अभी तक इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी करने के लिए आईसीसी से अनुमति नहीं मिली है।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

Advertisement

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि काम बहुत तेजी से चल रहा है और अगले 40 दिनों में स्टेडियम पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैच ग्रीन पार्क में ही खेला जाएगा। 

इसके अलावा भारत-न्यूजीलैंड के बात कटक के बाराबती स्टेडियम में 7 नवंबर को खेले जाने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच को तिरुवनंतपुरम शिफ्ट कर दिया गया है। 4 नवंबर से शुरु होने वाले ओडिशा के त्यौहार बाली जात्रा के चलते इस मैच को शिफ्ट किया गया है।हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार