कानपुर, 4 नवंबर (CRICKETNMORE)| अपने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में खेले गए मैच में गोवा को पारी और 247 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की पहली पारी 152 रनों पर ही सिमट गई। इसमें दर्शन मिसाल (43) और कप्तान सगुन कामत (41) ने सबसे अधिक रन बनाए। 

Advertisement

गोवा की पारी को समेटने में शिवम मावी ने सबसे अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 25 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा अंकित राजपूत, यश दयाल और सौरभ कुमार ने दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

उत्तर प्रदेश ने इसके बाद अपनी पहली पारी में कप्तान आकाशदीप नाथ (194) और मोहम्मद सैफ (126) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर 564 रन बनाए और इसी स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। 

इस पारी में उत्तर प्रदेश के लिए आकाशदीप और सैफ के अलावा, माधव कौशिक (92) ने भी अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। 

गोवा की दूसरी पारी भी उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आई और दर्शन (51) की अर्धशतकीय पारी टीम को बचाने में नाकाम रही। गोवा की दूसरी पारी 164 रनों पर सिमट गई और ऐसे में उसे पारी, 247 रनों से हार मिली। 

उत्तर प्रदेश के लिए गोवा की दूसरी पारी को 164 रनों पर समेटने में अंकित ने सबसे अधिक पांच विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, सौरभ ने चार विकेट लिए।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार