ZIM vs IND 3rd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 15 साल के भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार अर्धशतक जड़कर शतक की ओर कदम बढ़ा दिए थे। वैभव एक छोर पर मजबूती से टिके हुए थे और बड़ी पारी खेलते नजर आ रहे थे। लेकिन फिर जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैड इवांस (Brad Evans) ने एक शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।

वैभव ने शुरुआत में संभलकर खलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और एक समय 48 गेंदों में 81 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी पारी में शानदार लय नजर आ रही थी और ऐसा लग रहा था कि वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक भी पूरा कर सकते हैं।

लेकिन पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव का यह सपना टूट गया। वेस्ली मधेवेरे ने फ्लाइटेड गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। वैभव गेंद की लाइन में आए और आगे निकलकर उसे लॉन्ग ऑफ की दिशा में हवा में खेल बैठे।

गेंद ज्यादा दूर नहीं गई और वहां मौजूद ब्रैड इवांस ने शानदार फुर्ती दिखाई और आगे की ओर डाइव लगाकर हवा में ही शानदार कैच लपक लिया। कैच को लेकर थर्ड अंपायर ने भी जांच की और रिप्ले देखने के बाद इसे पूरी तरह साफ कैच करार दिया। इस तरह वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी 49 गेंदों में 81 रन पर खत्म हो गई और शतक से महज कुछ कदम दूर रह गए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। वैभव के अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 27 और फिर आखिरी ओवरों में रिंकु सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की अहम पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार