भारत के टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में ग्रैंड वेलकम के बाद शुक्रवार (5 जुलाई) के दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान रोहित के साथ कई और क्रिकेटर्स भी थे लेकिन लाइमलाइट में हिटमैन ही थे क्योंकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर कोई रोहित का दीवाना बन चुका है।

Advertisement

इस इवेंट के दौरान रोहित की मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन से भी हुई। क्रिकेट के शौकीन वरुण धवन भारतीय कप्तान से मिलकर बेहद खुश नजर आए। उन्होंने रोहित को देखते ही गले लगा लिया और भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर उन्हें बधाई भी दी। इस बीच रोहित ने वहां पर मौजूद अभिनेता की पत्नी नताशा दलाल का भी आभार जताया।

Advertisement

इस इवेंट के बाद वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा के साथ अपनी यादगार मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज के लिए एक इमोशनल संदेश भी लिखा, "मुंबईचा राजा रोहित शर्मा, विनम्र, भावुक, मजाकिया, एक अरब लोगों की उम्मीदों को मुस्कान के साथ लेकर चलने वाले। कल रात भारतीय कप्तान से मिलकर और उनके साथ थोड़ा समय बिताकर और क्रिकेट के बारे में बात करके बहुत खुशी हुई।"

वरुण धवन और रोहित शर्मा की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं, अगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह की बात करें तो इस इवेंट में कई सितारों का मेला देखने को मिला। रेड कार्पेट पर कई क्रिकेटर भी नजर आए जिनमें एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन भी शामिल हुए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार