भारतीय टीम अभी इंग्लैंड की सरजमीं पर है जहां वो अंग्रेजों के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि इसी बीच भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अपनी तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए इंग्लैंड की काउंट में खेलने का फैसला किया।

Advertisement

उन्होंने सर्रे की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ मैच में केवल 27 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने इस दौरान 15 ओवर फेंके जिसमें 4 मेडन ओवर शामिल है। अश्विन की इस बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर समरसेट की दूसरी पारी महज 69 रनों पर सिमट गई।

Advertisement

इस मैच में सर्रे की टीम को जीत के लिए 259 रनों की जरूरत है। इससे पहले अश्विन ने पहली पारी में एक विकेट हासिल किया था।

बता दें कि अश्विन ने भारत की ओर से टेस्ट मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने हाल ही में भारत की ओर से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट अपने 400 विकेट भी चटकाए है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत ने अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जहां भारत को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली। इस मैच की खास बात यह रही थी कि भारत ने दो स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था लेकिन रविंद्र जडेजा अपना प्रभाव छोड़ने में विफल रहे थे। हालांकि अश्विन की गेंदबाजी बेहतरीन रही थी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार