अबू धाबी टी 10 लीग ने अब तक हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ पारी से लेकर वेन पार्नेल की हैट्रिक तक इस टूर्नामेंट में हमें एक के बाद एक दमदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं। लेकिन सोमवार को इस लीग में एक अलग ही नजारा देखने को मिला।

Advertisement

सोमवार को इस लीग का 14वां मुकाबला टीम अबू धाबी और नॉ़र्दर्न वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें नॉर्दर्न। वॉरियर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। हालांकि, इस मैच में आकर्षण का केंद्र यूएई के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रोहन मुस्तफा रहे, जो ये मैच अबू धाबी के लिए खेल रहे थे।

Advertisement

मुस्तफा फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और तभी वॉरियर्स के बल्लेबाज वसीम मुहम्मद ने गेंद को उनकी ओर खेल दिया। गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जा रही थी लेकिन मुस्तफा गेंद को रोकने की बजाए अपनी जर्सी बदलने लगे।

उनके शरीर पर आधी जर्सी ही थी और वो इसके बावजूद गेंद की ओर दौड़ रहे थे। गेंद बाउंड्री के पार चली गई और ये दृश्य देखकर उनके साथी खिलाड़ी हैरान रह गए।

टीम अबू धाबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, जो क्लार्क के अर्द्धशतक की बदौलत 123/3 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान ल्यूक राइट ने 15 गेंदों पर 33 रन बनाए। बेन डकेट ने भी 17 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार