16 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचिरयन टेस्ट मैच के चौथे दिन ये खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में अबतक  7 विकेट  पर 225 रन बन गए हैं। साउथ अफ्रीकी टीम अब भारत पर 253 रन से आगे हो गई है। लाइव स्कोर

Advertisement

आज चौथे दिन मोहम्मद शमी को 3 विकेट तो वहीं इशांत शर्मा को 2 विकेट मिले हैं। भारतीय गेंदबाज अपनी शानदार लाइन लेंथ के साथ  गेंदबाजी कर रहे हैं जिसके कारण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज खुलकर रन बनानें में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

Advertisement

इस समय साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान डुप्लेसी जमकर खेल रहे हैं और 32 रन बना लिए हैं तो वहीं कगिसो रबादा बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की टीम के लिए थोड़ी मुश्किलात हालात पैदा हो रही है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि साउथ अफ्रीकी कप्तान डुप्लेसी कम से कम 300 से ज्यादा की बढ़त बनानें की कोशिश में हैं। हालांकि कोहली अपने गेंदबाजों से चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द 3 विकेट चटकाया जा सके। 

इसी रणनीति के तहत कोहली अपने गेंदबाजों का हौसला बढ़ाने के लिए कई तरह की बातें कर रहे हैं। आपको याद हो कि बल्लेबाजी के क्रम में भी कोहली की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई थी जो क्रिकेट फैन्स को काफी पसंद आया था। 

Advertisement

वैसा ही नजारा फिर से देखने को मिला है। इस बार कोहली अपने गेंदबाजो का हौसला बढ़ाने के लिए कुछ वैसी ही बातें कर रहे हैं। आप देखेंगें तो अआप अपनी हंसी रोके बिना नहीं रह सकेगें। देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार