जून 21, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): क्रिकेटर की दिवानगी फैन्स के सर चढ़कर कभी – कभी ऐसे बोलती है कि खुद क्रिकेटर भी समझ नहीं पाते हैं कि उनके साथ अचानक से ये क्या हो गया। ऐसा ही एक वाक्या टीम इंडिया के वनडे और टी- 20 कप्तान धोनी के साथ हुआ था जब एक महिला फैन्स की दिवानगी इतनी हद तक बढ़ गई कि धोनी को सबके सामने शर्म से पानी- पानी होना पड़ा था। हुआ यूं कि साल 2007 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान के बाहर  एक महिला फैन्स ने धोनी को सबके सामने जबरन किस कर लिया। 

Advertisement

यह घटना तब घटी थी जब धोनी मैदान पर अभ्यास करने के बाद अपने टीम बस में वापस जा रहे थे तभी एक महिला फैन्स ने सुरक्षा घेरा को तोड़कर धोनी को पीछे से आकर जोर से पकड़ लिया, धोनी जब उस महिला फैन्स को अपने से अलग कर रहे थे तभी मौका पाकर इस महिला ने धोनी को किस कर लिया। धोनी कुछ समझ पाते इससे पहले ही ये वाक्या हो गया था। आपको बता दें कि उस महिला फैन का नाम शिवली रहमान हसन था। धोनी की यह दिवानी अपने साथ धोनी की एक पोस्टर भी लेकर आई थी जिसपर “लव यू धोनी” लिखा हुआ था।

Advertisement

यहां देखिए वीडियो..

 

इसके अलावा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ भी एक ऐसा वाक्या हुआ था जब एक महिला फैन्स ने लाइव मैच के दौरान जहीर खान को प्रपोज किया था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक लड़की जहीर खान के लिए एक पोस्टर लेकर आई थी जिसपर लिखा हुआ था “जहीर आई लव यू”..जब कैमरामैन ने इस लड़की के प्रपोजल को सबके सामने मैदान पर बने बड़े डिस्प्ले पर दिखाया तो जहीर खान ने भी इसका जबाव  अपने ही अंदाज में उस लड़की को प्लाइंग किस करके दिया। जहीर के ऐसा करते ही जहीर खान की यह दिवानी खुशी से शर्मा गई थी। प्यार का यह इजहार देखकर क्रिकेट के मैदान पर खेल रहे सहवाग और द्रविड़ भी बिना हंसे नहीं रह सके थे।  यह घटना TVS कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान हुआ था। .

यहां देखें वीडियो.

Advertisement

.

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार