भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, MI को टूर्नामेंट के बीच एक बड़ा झटका लगा है और उनके यंग स्टार स्पिनर विग्नेश पुथुर (Vignesh Puthur) चोटिल होने के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने उनकी रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साधा करते हुए फैंस को ये जानकारी दी है कि विग्नेश चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है और उनकी जगह टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर 32 वर्षीय अनकैप्ड प्लेयर रघु शर्मा को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि रघु एक लेग ब्रेक गेंदबाज़ हैं जो कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 मैचों में 57 विकेट, लिस्ट ए क्रिकेट में 9 मैचों में 14 विकेट और 3 टी20 मैचों में 3 विकेट चटकाने का कारनामा कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा है।

Advertisement

बात करें अगर विग्नेश पुथुर की तो इस 24 वर्षीय लेफ्ट ऑर्म स्पिनर ने मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन में 5 मैच खेलते हुए 6 विकेट चटकाए। आपको बता दें कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने सिर्फ 32 रन देकर 3 विकेट झटके थे। उनका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका है क्योंकि विग्नेश के अलावा टीम के पास कोई भी लेफ्ट ऑर्म लेग स्पिनर मौजूद नहीं है।

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस का हाल

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2025 की पॉइंट्स टेबल पर मुंबई इंडियंस की टीम अपने 10 मैच खेलने के बाद फिलहाल टॉप-4 टीमों में शामिल है। गौरतलब है कि उन्होंने सीजन में बेहद खराब शुरुआत की थी, लेकिन अब वो 6 जीत और 4 हार के बाद कुल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबस पर तीसरे पायदान पर मौजूद है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करते हैं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो वो IPL में अपना छठा टाइटल जीत सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार