26 सितंबर। विजय हजारे ट्रॉफी 2019 के ग्रुप बी में दिल्ली और हरियाणा के बीच मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े।

Advertisement

लेकिन हरियाणा के खिलाफ दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया और 6.4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Advertisement

नवदीप सैनी की कहर बरपाती गेंदबाजी के कारण ही हरियाणा की टीम 32.4 ओवर में ही 154 रन पर आउट हो गई। नवदीप सैनी के अलावा स्पिनर मनन शर्मा और पवन नेगी ने दो दो विकेट चटकाकर हरियाणा की टीम को जल्दी आउट करने का काम किया। 

हरियाणा की तरफ से प्रमोद चंदीला ने सर्वाधिक 58 रन बनाये। वहीं जब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो केवल 1.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई और बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया। 

गौरतलब है कि दिल्ली और हरियाणा के बीच मैच में हर किसी की नजर दिल्ली प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए ऋषभ पंत पर थी। लेकिन बारिश के कारण पंत बल्लेबाजी करने नहीं आ पाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार