13 अक्टूबर, विशाखापट्टनम (CRICKETNMORE)। विशाखापट्टनम में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच वनडे सीरीज के चौथे मैच में भारत ए के बल्लेबाज विजय शंकर ने कमाल करते हुए केवल 33 गेंद पर 61 रन बनाए। अपनी पारी में विजय शंकर ने 5 छक्के और 4 ताबड़तोड़ चौके जमाए। विजय शंकर का स्ट्राइक रेट इस दौरान 184 का रहा था। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

विजय शंकर के कमाल की बल्लेबाजी के कारण भारत ए ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बना लिए। विजय शंकर के अलावा  इस्वरन ने 83 रन और दिपक हुडा ने 59 रन बनाए हैं। इसके साथ - साथ बवाने 39 रन बनाकर पवेलियन पहुंचे।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ए टीम के 19 ओवर में 3 विकेट 85 रन पर गिर गए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार