बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से ठीक पहले ऋषिकेश पहुंचे विराट कोहली

Updated: Tue, Jan 31 2023 23:32 IST
Virat and Anushka visit Dayanand Giri Ashram in Rishikesh ahead of Test series against Australia (Image Source: google)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश में दयानंद गिरि आश्रम का दौरा किया। दंपति की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट और अनुष्का को आश्रम में आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

इससे पहले कोहली इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अनुष्का और बेटी वामिका के साथ वृंदावन भी गए थे। दंपति की ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट और अनुष्का को आश्रम में आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

पीएम मोदी के गुरू हैं स्वामी दयानंद गिरी: खबरों की मानें तो स्वामी दयानंद गिरि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी गुरु हैं। साल 2015 में मोदी जी को स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाकर उनसे आशिर्वाद लेते हुए देखा गया था। पीएम मोदी के स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में जाने के बाद से अबतक कई दिग्गज यहां शिरकत कर चुके हैं।

देश-विदेश में दी वेदांत की शिक्षा: शंकर परंपरा के वेदांत और संस्कृत के शिक्षक स्वामी दयानंद गिरि का निधन सितंबर, 2015 में हुआ था। साल 2000 में ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा संस्था की स्थापना कर उन्होंने लोगों के उत्थान का काम किया था। स्वामी दयानंद गिरि ने करीब 50 सालों तक देश और विदेश में वेदांत की शिक्षा दी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें