अप्रैल 09, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के कप्तान विराट कहली और एबी डिविलियर्स जल्द ही मैदान में वापसी कर सकते हैं। टीम के मौजूदा कप्तान शेन वॉटसन ने ऐसे संकेत दिए। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम पर 15 रन से जीत दर्ज करने के बाद शेन वॉटसन ने कहा कि कोहली और डिविलियर्स अगले मैच में वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

हालांकि संजय मांजरेकर ने जब वॉटसन से ये पूछा कि सूत्र कितना विश्वसनीय है, तो इसपर हरफनमौला वॉटसन का जवाब संदेहपूर्ण था। यानी कि दोनों दिग्गज की वापसी को लेकर अभी भी संशय की स्थिती बनी हुई है।

आपको बता दे कि कोहली ने हाल ही में कहा था कि जब तक वे 120 प्रतिशत ठीक नहीं हो जाते तब तक वे मैदान में वापसी करने की स्थिती में नहीं हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद से ही मैदान से बाहर चल रहे हैं।

आईपीएल के मौजूदा संस्करण में आरबीसी के लिए अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना परेशानी की बड़ी वजह बन सकती है। जहां विराट कोहली और एबी डिविलियर्स कंधे में लगी चोट की वजह से मैदान से दूर हैं वहीं लोकेश राहुल पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो चुके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं जहां उन्हें एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है तो दूसरे में जीत मिली है।

Advertisement

आगे की स्लाइड में देखें शेन वॉटसन का वो शानदार वीडियो जिसमें उन्होंने कोहली और डिविलियर्स की वापसी की बात कही है

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार