भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस समय परिवार के साथ अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। विराट इस समय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ वृंदावन में घूम रहे हैं। वृंदावन से उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और ये वीडियोज़ देखकर फैंस विराट कोहली की सादगी के कायल हो गए हैं।

Advertisement

इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ बैठे हुए हैं। इस दौरान फैंस को वामिका के क्यूट फेस की छोटी सी झलक भी देखने को मिली है। इसके अलावा विराट और अनुष्का बाबा नीम करोली के आश्रम में उनका सत्संग सुनते और प्रार्थना करते हुए भी देखे जा सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में विराट और उनके परिवार को वृंदावन के केली कुंज आश्रम में माथा टेकते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, श्री प्रेमानंद जी महाराज गुरुदेव विराट और अनुष्का को नहीं पहचान पाते हैं जिसके बाद उनके सेवादार उनका परिचय देते हैं। इसके बाद बाबा ने अनुष्का को चुनरी दी और विराट कोहली को माला पहनाई।

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम कर रहे हैं लेकिन तीन वनडे मैचों की सीरीज में वो वापसी करेंगे। विराट फिलहाल फॉर्म में वापसी कर चुके हैं और अब ऐसा लग रहा है कि वो फिर से शतकों के भूखे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस नए साल में वो कौन से कीर्तिमान स्थापित करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार