विराट कोहली की गिनती भारत के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड के अमीर लोगों में होती है। इस बीच खबर आई है कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ किराए के घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। zapkey डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जूहू में विराट कोहली ने 1,650 sq फीट के फ्लैट के लिए 7.50 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 17 अक्टूबर को ही ये डील फाइनल हो गई थी। किराए के इस फ्लैट के लिए 2.76 लाख रुपये प्रति माह किराया तय हुआ है। विराट-अनुष्का के इस नए फ्लैट की खास बात यह है कि ये सीव्यू (समंदर का नाजारा) है।

Advertisement

किराए का ये घर पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड का है, जो बड़ौदा के शाही परिवार के वंशज भी हैं। बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल करीब 197 करोड़ रुपये की कमाई की थी और वह फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 66वें स्थान पर थे। 

इस साल विराट कोहली 59वें नंबर पर पहुंच गए उनकी कमाई में 32 करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया। वहीं अगर विराट कोहली के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गजब की बल्लेबाजी करते हुए विराट ने फॉर्म में वापसी कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहील मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार