29 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया।

Advertisement

विराट साल 2017 में 2000 इंटरनेशनल (वनडे, टी20 और टेस्ट) बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 7 रन बनाकर 2 हजार रन का आंकड़ा छुआ। उन्होंने ये रन 58.82 की बेहतरीन औसत से बनाए हैं। 

Advertisement

विराट ने इस साल टेस्ट में 449 रन, टी20 इंटरनेशनल में 195 रन और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 1356* से ज्यादा रन बना लिए हैं ( अभी पारी जारी है)

साल 2017 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में कोहली के बाद साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला 1988 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर जो रूट (1988 रन), चौथे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस (1709 रन) और पांचवें नंबर पर क्विंटन डी कॉक (1610 रन) हैं।

(नोट: ये आंकड़े 29 अक्टूबर 2017, दोपहर 2.30 बजे तक के हैं)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार