18 मई , बेंगलुरु(CRICKETNMORE)। आईपीएल सीजन 9 में खेले गए 50वें मैच में कोहली ने एक बार फिर से कमाल करते हुए आईपीएल 2016 में 4 शतक जमाकर नया इतिहास लिख दिया। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने केवल 47 गेंद पर शतक जमा दिया। कोहली ने आज के मैच में 50 गेंद पर 113 रन जमाए और साथ ही अपनी इस विस्फोटक पारी मे कोहली ने 12 चौके और 8 छक्के लगाए।

Advertisement

इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनानें वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अबतक आईपीएल में कुल 136 आईपीएल मैच में 130.40 की स्ट्राइक रेट के साथ 4002 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 24 अर्धशत शामिल है। इसके अलावा विराट आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज है।

Advertisement

कोहली ने सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रैना ने अबतक आईपीएल में कुल 3985 रन बनाए हैं। रैना ने अबतक अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 26 अर्धशतक जमाए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक रन जमाने में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के नाम 3844 रन है जिसमें शर्मा 1 शतक के अलावा 29 अर्धशतक शामिल हैष रोहित शर्मा का बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 131.46 का है।

कोलकाता नाइटराइडर्स गौतम गंभीर इस मामले में चौथे नंबर पर । गंभीर ने अबतक 124.54 के स्ट्राइक रेट के साथ 3582 रन जमा चुके हैं। गंभीर के बल्ले से अबतक 31 अर्धशतक निकला है, गंभीर अबतक आईपीएल में शतक जमाने से वंचित रहे हैं।

इसके साथ – साथ बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस मामले में पांचवें नंबर पर हैं। गेल के नाम आईपीएल में कुल 3340 रन है। क्रिस गेल का स्ट्राइक रेट 153.14 का है जो आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा अर्जित किया गया सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में अबतक 5 शतक और 19 अर्धशतक जमा चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार