आईपीएल 2023 के 24वें मैच में जब आरसीबी की टीम 227 रनों का पीछा करने उतरी तो आरसीबी फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में वो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और पहले ही ओवर में आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली को सीएसके के इम्पैक्ट प्लेयर आकाश सिंह ने आउट किया और विराट को आउट करने के बाद उनका जश्न देखने लायक था।

Advertisement

पहले ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली ने स्टंप्स से हटकर जगह बनाई और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले से लगकर पैड से टकराने के बाद स्टंप्स पर जा लगी और गिल्ली गिर गई। अगर विराट की किस्मत अच्छी होती तो शायद ये गेंद स्टंप्स पर ना लगकर कहीं और चली जाती। विराट को सिर्फ 6 रन पर आउट करने के बाद आकाश सिंह खुशी से उछलते हुए दिखे।

Advertisement

जबकि विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में स्तब्ध नजर आई। विराट के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, अपने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद आरसीबी के दो सीनियर बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला और इस चेज़ को दिलचस्प बना दिया। फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके आरसीबी को मैच में वापस ला खड़ा किया।

विराट कोहली का विकेट देखने के लिए क्लिक करें

एक समय तो ऐसा लगा कि डु प्लेसिस और मैक्सवेल इस मैच को एकतरफा उड़ाकर ले जाएंगे लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मैच में फिर से रोमांच देखने को मिला और सीएसके ने वापसी कर ली। डु प्लेसिस ने आउट होने से पहले 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 76 रन बना दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार