विराट कोहली ने मुंबई में खरीद आलीशान घर

Updated: Fri, Jun 17 2016 15:37 IST
विराट कोहली ने मुंबई में खरीद आलीशान घर ()

नई दिल्ली, 17 जून। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान फ्लैट खरीदा है। करीब 7000 वर्ग फीट के इस घर की कीमत करीब 34 करोड़ रूपए बताई जा रही है। 

यह फ्लैट वर्ली में निर्माणाधीन औंकार 1973 प्रोजेक्ट के 'सी' विंग की 35वीं मंजिल पर है। इस प्रोजेक्ट में कुल तीन टावर बनाए जा रहे हैं जिसमें सी विंग सबसे लक्जरी है। पिछले कई महीनों से अपार्टमेंट को खरीदने की बात चल रही थी लेकिन हाल ही इसकी पूरी प्रकिया संपन्न हुई है।

युवराज सिंह हैं पड़ोसी 

भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी साल 2014 में इसी विंग से 29वें फ्लोर पर ऐसा ही घर खरीदा था। कोहली को केवल सिर्फ चार दीवारों के साथ फ्लैट मिल जाएगा। कंपनी ने उन्हें ये फ्लैड 2018 तक बनाकर देने का वादा किया है जिसके बाद विराट अपने हिसाब से घर को डिजाइन करवा सकेंगे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से मिलने मुंबई आते-जाते रहते हैं। अब इस फ्लैट को खरीदने के बाद कोहली की बार-बार आनें जानें की परेशानी खत्म हो जाएगी।  

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें