15 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE): सेंचुरियन टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की टीम 5 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली ने संघर्ष दिखाते हुए बेहद ही शानदार पारी खेली है। विराट कोहली ने जहां अपने टेस्ट करियर का 16वां अर्धशतक जमाया तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टेस्ट में अपना दूसरा अर्धशतक जमा दिया है।
इससे पहले कोहली और मुरली विजय के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रन की बहुमूल्य साझेदारी हुई लेकिन विजय 46 रन बनाकर स्पिनर केशव महाराज की फिरकी में फंसकर आउट हुए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
आपको बता दें कि जब कोहली और विजय बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था भारत की टीम दूसरे दिन अब कोई विकेट नहीं गिरने देगें लेकिन केशव महाराज ने मुरली विजय की ढृंढ निश्चय को मात दे दी और विजय विकेटकीपर के द्वारा लपके गए।
हालांकि कोहली चाहते थे कि मुरली विजय दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक खेलते रहे इसके लिए विराट मुरली विजय से बात कर हौसला बढ़ा रहे थे। उसी क्रम में कोहली के द्वारा मुरली विजय को एक मैसेज देते हुए वीडियो वायरल हो गया है जिसमें कोहली बेहद ही ठेठ देसी अंदाज में मुरली विजय से कुछ गंदी बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीकी गेंदबाज का सामना करने की बात कह रहे हैं।
देखिए विराट कोहली का मजेदार वीडियो...
Here is the message to @mvj888 from captain @imVkohli ...#Kohli #SAvIND @bhogleharsha @jatinsapru @sanjaymanjrekar pic.twitter.com/hDB5FQbNgr
— Gaurav Chaudhary (@itgaurav) January 14, 2018