रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) ने शनिवार (15 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru ) में खेले गए आईपीएल 2023 के 20वें मैच में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 34 गेंदों में छह चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। विजयी अर्धशतक के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2500 रन पूरे कर लिए। कोहली आईपीएल में एक स्टेडियम में 2500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चिन्ना स्वामी में कोहली के 75 पारियों में 2539 रन हो गए हैं, जिसमें 3 शतक औऱ 19 अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

आईपीएल में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर बैंगलोर के ही पूर्व बल्लेबाज एबी डी विलियर्स हैं। उन्होंने इस मैदान पर 58 पारियों में 1960 रन बनाए हैं। 

इसके अलावा कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस सकोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनका 52वां पचास प्लस स्कोर हैं और उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा। 

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। कोहली के अलावा बैंगलोर की जीत नें अहम रोल निभाया विजयकुमार वैशाक ने, जिन्होंने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार