जोहान्सबर्ग, 24 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि वह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए की गई टीम की तैयारी से खुश हैं। उन्होंने साथ ही माना की टेस्ट सीरीज में हार का कारण टीम द्वारा की गई गलतियां रहीं हैं। साउथ अफ्रीका ने भारत को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे कर दिया है। सीरीज का तीसरा मैच बुधवार से शुरू हो रहा है। 

Advertisement

मैच से पहले संवाददादता सम्मेलन में कोहली ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं लगता कि हमारी तैयारी में कोई कमी थी। मैं अब सीरीज हारने के बाद यहां बैठकर उन पर चर्चा नहीं करना चाहता।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारे पास तैयारी के लिए एक सप्ताह था, असल में पांच दिन, क्योंकि एक दिन हम सफर कर रहे थे। इस समय में हमने काम किया। जैसा मैंने कहा, हम यहां बैठकर उन बाहरी मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहते जिनके कारण हम हारे।"

 

कप्तान ने कहा, "यह हमारी गलतियां थीं। हमारी स्थिति को सही तरह से भुनाने की गलती से हम 0-2 से पीछे हैं। मैं किसी भी चीज को दोष नहीं दे रहा हूं। मेरा मानना है कि वह बातें भविष्य की रणनीति बनाने पर की जाने वाली चर्चाओं में काम आएंगी।"

बता दें कि इस से पहले हेड कोच रवि शास्त्री ने बयान दिया था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की तैयारियों में कमी रह गई थी। लेकिन कप्तान कोहली ने उनसे अलग बयान दिया है। 

वंडर्स की पिच के बारे में कोहली ने कहा, "यह निश्चित तौर पर पिछले मैच की विकेट से काफी अलग है। मैं कहूंगा की केपटाउन से मिलती जुलती, लेकिन इस पर थोड़ी घांस ज्यादा है। यह पूरे मैच के दौरान अच्छा खेलेगी।"

 

कोहली ने साथ ही इस मैच में स्पिनरों को आराम देते हुए सभी तेज गेंदबाज खिलाने के संकेत भी दिए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम जरूर सभी तेज गेंदबाजों को उतारने के विकल्प के बारे में सोचेंगे। मुझे लगता है कि दोनों टीमें इसी बारे में सोचेंगी क्योंकि जैसा मैंने कहा हमने अभी तक 40 विकेट लिए हैं और हमें इस बात पर ध्यान देना है कि एक बार फिर इस मैच में दोबारा 20 विकेट कैसे लिए जाएं।"

टेस्ट में नंबर-1 टीम के कप्तान ने कहा, "हमारी इस पर चर्चा होगी और साथ ही अन्य संयोजन पर भी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार