आईपीएल 2023 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) टूर्नामेंट के इतिहास में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आरसीबी के पूर्व कप्तान आईपीएल में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया। कोहली ने 12 रन के स्कोर पर पहुंचते ही ये रिकॉर्ड बना दिया था। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 46 गेंद में 5 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Advertisement

34 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी 225वीं आईपीएल पारी में अक्षर पटेल के खिलाफ कट शॉट के साथ 7000 रन पूरे किए, जो बॉउंड्री तक पहुंच गया। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज शिखर धवन से काफी आगे हैं, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के नाम 212 पारियों में 6536 रन दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर डेविड वार्नर (6189) और चौथे स्थान पर रोहित शर्मा (232 पारियों में 6063) काबिज है। वहीं 5वें स्थान पर 200 पारियों में 5528 रन के साथ सुरेश रैना है। वार्नर आज अपनी रनों की संख्या में इजाफा करेंगे। 

Advertisement

कोहली, जिन्होंने 2008 में पहले एडिशन से अपने पूरे आईपीएल करियर में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए आये है। उन्होंने आज दिल्ली के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक लगाया है। आईपीएल में उनके नाम 5 शतक भी दर्ज है। उन्होंने 7000 रन बनाने के साथ-साथ दिल्ली के खिलाफ आईपीएल करियर में 1000 से ज्यादा रन भी पूरे कर लिए है।  इसके अलावा कोहली डेविड वॉर्नर के बाद आईपीएल इतिहास में पचास 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास आईपीएल के सिंगल एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, 2016 में आरसीबी के लिए 152.03 के स्ट्राइक रेट की मदद से 973 रन बनाये थे। 

टीमें 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, मनीष पांडे, अमन हाकिम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकल्प: हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के विकल्प: चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार