17 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। अपनी बल्लेबाजी से कमाल और धमाल करने वाले विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 35वां शतक ठोक दिया है।

Advertisement

कोहली ने केवल 200वें पारियों में इस गजब के कारनामें को अंजाम देने में सफल रहे। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को उनके ही धरती पर 5- 1 से करारी शिकस्त देकर वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑऱ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया।

मैच के बाद कोहली ने अपने इस शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय अपनी खूबसूरत वाइफ अनुष्का शर्मा को दिया है। विराट ने कहा कि साउथ अफ्रीकी पूरे दौरे पर मेरी वाइफ ने काफी सपोर्ट किया है जिसके कारण ही मैं इतना अच्छा परफॉर्मेंस कर सका।

गौरतलब है कि विराट - अनुष्का के लव लाइफ के इतिहास में ट्विटर पर काफी अनुष्का शर्मा को लेकर काफी मजाक उड़ाया जाता था। ऐसे में कोहली ने एक बार फिर उन ट्रोल करने वाले लोगों पर करारा प्रहार किया है। टीम इंडिया के इन 6 क्रिकेटरों का वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

विराट ने इस सीरीज के 6 मैचों में 186 के एवरेज से सबसे ज्यादा 558 रन बनाए. ये किसी भी द्विपक्षिय सीरीज में किसी भी बल्लेबाज की ओर से बनाए सबसे ज्यादा रन हैं. 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार