रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर रविवार (21 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स मं खेले गए आईपीएल 2024 के 36वें मुकाबले में आईपीएल आचार संहित उलंघ्घन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा है।  

 
Advertisement

कोहली को आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध का दोषी पाया गया है, जो अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने से जुड़ा है। 

Advertisement

बीसीसीआई/आईपीएल द्वारा प्रैस रिलीज में बताया गया कि कोहली ने अपनी गलती मानी है और मैच रेफरी की की सजा को स्वीकार किया है। बता दें कि आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय "अंतिम और बाध्यकारी" होता है।

आरसीबी की पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने अपनी गेंद पर उनका कैच लपका। इसके बाद फील्ड अंपायर ने विराट को आउट करार दिया, हालांकि कोहली अंपायर के फैसले से नाराज दिखे और क्योंकि उन्हें लगा कि यह गेंद नो बॉल थी क्योंकि गेंद की हाइट उनके कमर से उपर थी। 

कोहली ने डीआरएस की मांग की, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें आउट दिया। इसके बाद कोहली गुस्से में दिखए औऱ  फील्ड अंपायर से उलझ गए। वह गुस्सा दिखाते हुए पवेलियन लौटे। 

बता दें कि रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को केकेआर के हाथों 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आरसीबी ने 221 रन बनाए।

Advertisement

Also Read: Live Score

कोहली मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में हैं औऱ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले नंबर पर हैं। आठ मैच में वह 379 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार