Virat Kohli vs Sam Konstas: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर बॉक्सिंग डे पर ऑस्ट्रेलिया के डेब्यू मैच खेल सैम कोनस्टास और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली। पहले सत्र के खेल के दौरान ओवर खत्म होने के बाद दूसरे छोर पर जाते हुए कोहली और कोनस्टास का कंधा टकराया। जिसके बाद भारतीय दिग्गज और 19 साल के युवा ओपनर के बीच थोड़ी नोंक-झोंक भी हुई। 

Advertisement

दरअसल पारी के 10वें ओवर के दौरान जब विराट कोहली इस युवा बल्लेबाज के पास से गुजरे तो दोनों के कंधे भिड़ गए, इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी बहस हुई और उस्मान ख्वाजा और अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Advertisement

इसके बाद शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोनस्टास ने शानदार अर्धशतक जड़ा। कोनस्टास ने निडरता के साथ बल्लेबाजी की और 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। कोनस्टास ने 64 गेदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली और रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे।  

कोनस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर नील हार्वे का रिकॉर्ड तोड़ा। हार्वे ने 1948 में मेलबर्न में ही खेले गए टेस्ट मैच में 19 साल 121 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

अपनी पारी के दौरान कोनस्टास ने भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ जमकर रन बटोरे। उन्होंने बुमराह की 33 गेंदों का सामना किया, जिसमें 34 रन बनाए।

टीमें:

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार