15 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कप्तान कोहली (153) की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। इस पारी के आधार पर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 28 रन पीछे है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई और बल्लेबाज 50 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका। 

Advertisement

अपनी इस शानदार पारी के दौरान जैसे ही कोहली ने अपने 150 रन पूरे किए तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। 

Advertisement

150 रन बनाने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को याद करते हुए शादी की अंगूठी को किस किया। अनुष्का की याद में कोहली द्वारा अंगूठी को करने की फोटो औऱ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

आगे देखें ये खास वीडियो

 

भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया।इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली। 

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार