18 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान पर उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी उनके पास कई दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ने का मौका होगा। 

Advertisement

कोहली ने अब तक खेले गए 84 टेस्ट मैचों में 7202 रन बनाए हैं। पहले टेस्ट में 13 रन बनाते ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे। 

Advertisement

गांगुली ने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन बनाए थे, वहीं गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 7214 रन बनाए हैं। अगर वह 43 रन बना लेते हैं तो मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट के दि्ग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (7244) और स्टीव स्मिथ (7227) से भी आगे निकल जाएंगे। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 21863 रन बना चुके हैं। सीरीज में 137 रन बनाते ही वह सबसे तेज 22000 इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार