मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भारतीय टीम मेजबान टीम पर हावी रही। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ही ढेर कर दिया। स्टम्प्स तक भारत ने अपनी पहली पारी में 36 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

मेहमान टीम ने मयंक अग्रवाल (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया है। टीम इंडिया के पहले दिन शानदार प्रदर्शन के बाद भारत वापस लौट चुके विराट कोहली ने अपना रिएक्शन दिया है। विराट कोहली पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत वापिस लौट चुके हैं।

Advertisement

विराट ने मेलबर्न में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा,  ‘हमारे लिए शानदार पहला दिन। गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और एक लाजवाब फिनिश भी।’

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में सिर्फ 195 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम की शुरूआत भी खराब रही और मयंक अग्रवाल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। मयंक को मिचेल स्टार्क ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने पारी को संभाल लिया और एक भी विकेट नहीं गिरने दिया।

भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 159 रन पीछे है। आपको बता दें कि भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है और ऐसे में टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट को जीतना जरूरी होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार