1 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 15 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिससे 2016 के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टैबल में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम अच्छा परफॉर्मेंस के बाद भी हार का स्वाद चखते जा रही है लेकिन कप्तान कोहली ने कल के मैच में एक बेहतरीन और शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

Advertisement

कल खेले गए मैच में कोहली बेशक 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने जो कमाल कर दिखाया उससे कोहली ने गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अपने 14 रन की पारी के दौरान कोहली ने टी- 20 क्रिकेट में एक साल के अंदर सबसे तेजी से 1000 रन जमाने का कारनामा कर दिखाया है। कोहली ने 18 पारियां खेलकर इस शानदार कारनामें को अंजाम दिया है इससे पहले एक साल में सबसे तेजी से 1000 रन जमाने का कारनामा क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 21 पारियां में 1000 रन बनाए थे।

Advertisement

इतना ही नहीं कोहली एक साल में 1000 रन बनानें वाले भारत के तरफ से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा सुरेश रैना ने साल 2012 में किया था। उस दौरान रैना ने 1042 रन बनाए थे ।

इन सभी शानदार रिकॉर्ड के अलावा कोहली ने आईपीएल में एक ऐसे अनचाही रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। कल कोहली 14 रन पर आउट हुए जिससे आईपीएल 2016 में पहली बार कोहली 30 या उससे कम स्कोर पर आउट हुए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार