2 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मैदान के बाहर हो या मैदान के अंदर कोहली कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिससे उनके प्रशंसकों की तादात बढ़ते रहती है। अब कोहली ने अपने बारे में एक ऐसी बात का खुलासा किया है जो कोई नहीं जानता था। अनस्क्रिप्टेड में कोहली ने एक वीडियो शेयर की है जिसमे उन्होंने खुलासा किया है कि एक बात जो मेरे बारे में लोग नहीं जानते हैं कि मैं बेहद ही साए किस्म का आदमी हूं। मैं घर से ज्यादा बाहर नहीं निकलता हूं। लोगों का मामनना है कि मैं पार्टी ज्यादा करता हूं और साथ ही बेहद ही वाइल्ड किस्म का हूं। लोगों के बीच फैली ये धारणा बेहद ही नोट्किय है। पहले मैं इस तरह का ही इंसान था। लेकिन अब मैं ऐसा नहीं हूं।

Advertisement

अब मुझे पार्टी में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि मुझे अब इन सब के लिए टाइम नहीं मिलता है। पता है कि कई लोगों के लिए ये बात चौकाने वाली होगी लेकिन ये सच है।

Advertisement

आपको बता दें कि कोहलीकी ये वीडियो  अनस्क्रिप्टेड नामक एक सोशल नेटवर्क फेसबुक पर पोस्ट हुई है जहां यह वीडियो वायरल हो गई है।

आपको बता दें कि इस समय कोहली एंड कंपनी बेंगलुरु में अपने नए कोच कुंबले के साथ वेस्टइंडीज दौरे से पहले अभ्यास सत्र में पूरी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। 6 जुलाई को भारत की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली है जहां 21 जुलाई से लेकर 22 अगस्त तक 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी

यहां देखें वो वीडियो जब कोहली ने खोला अपने बारे में एक राज ►

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार