रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने 2008 के एक किस्से का भी जिक्र किया। विराट ने बताया कि आईपीएल 2008 के पहले ही मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने थीं तो इशांत शर्मा ने उन्हें स्लेज किया था।

Advertisement

विराट ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के आत्मविश्वास और नए हेयरस्टाइल के साथ इशांत पहले मैच में उतरे और उन्होंने उन्हें परेशान करने की कोशिश की।आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के उस पहले मैच में केकेआर की मेजबानी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मेहमान टीम ने ब्रेंडन मैकुलम के शानदार 158 रनों की बदौलत 222/3 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में, आरसीबी 82 रन पर आउट हो गई। इशांत ने दूसरे ओवर में आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ का विकेट लिया। पेसर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली के खिलाफ कुछ गेंदें फेंकी, लेकिन अशोक डिंडा ने उन्हें जल्द ही 1 (5) रन पर आउट कर दिया।

Advertisement

कोहली ने जियो हॉटस्टार के साथ '18 कॉलिंग 18' शो में एक इंटरव्यू में बताया, "वो (इशांत) मुझे बहुत ही गंभीरता से स्लेजिंग कर रहा था। वो ऑस्ट्रेलिया से आया था, उसने अपने बालों का नया रंग करवाया था, वो नया-नया 'स्टार' था। मैंने कहा, साइड में आ तेरे को बताता हूं मैं। लेकिन ये सब मजेदार और खेल था। मुझे लगा कि इस मैच में बहुत दबाव था, क्योंकि मैंने पहले कभी खचाखच भरे स्टेडियम में नहीं खेला था। मैं सच में बहुत घबराया हुआ था। मुझे अभी भी याद है कि मैं अपना गार्ड ले रहा था और मैदान की ओर देख रहा था, कि वहां बहुत सारे लोग हैं।"

कोहली ने ये भी कहा कि ये वो मैच था जिसमें उन्हें दबाव और भीड़ के प्रभाव का सही अर्थ पता चला। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम के बारे में बोलते हुए कहा, "मैंने कभी भी उस तरह की भीड़ या उस तरह के माहौल में नहीं खेला था लेकिन मेरे लिए सबसे दिलचस्प बात ये है कि मैंने और इशांत ने अपना पूरा क्रिकेट एक साथ खेला है। मैंने उनके साथ बहुत खेला है, लेकिन उस मैच में जब वो मुझे गेंदबाजी कर रहे थे, तो मुझे लगा कि ये मेरे लिए एक अलग स्तर का गेंदबाज है। वो दबाव था। अब आप समझ गए होंगे कि माहौल क्या कर सकता है, मेरा मतलब है कि अगर मैं उन्हें नेट्स में खेलता हूं तो मैं डरता नहीं हूं। लेकिन वहां मुझे लगा कि मैं माहौल, दबाव, एक विकेट गिरने के कारण इशांत के खिलाफ हिट नहीं कर पाऊंगा। तब मुझे समझ में आया कि दबाव क्या होता है और माहौल की क्षमता क्या होती है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार