28 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट में विराट कोहली भारत की दूसरी पारी में भले ही बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं लेकिन साल 2018 में कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कारनामा किया है।

Advertisement

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में कोहली 82 रन बनाकर आउट हुए थे। आपको बता दें कि कोहली ने इस साल यानि 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 2735 रन बनाए हैं। पिछले 3 साल की बात की जाए तो विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाका कर रखा है।

विराट कोहली ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2818 रन बनाए हैं तो वहीं साल 2016 में 2595 रन बनानें का कमाल कर दिखाया है।

यानि पिछले 3 सालों में कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 8148 रन बनाए हैं जिसमें 29 शतक शामिल है।  साल 2018 में कोहली एक कैलेंडर ईय़र में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली भारत के लिए ऐसा कारनामा 3 कैलेंडर ईय़र में कर चुके हैं।

साल 2017 और 2016 में विराट ने भारत के तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनानें का कमाल कर चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार