6 फरवरी केपटाउन (CRICKETNMORE)> भारत और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच केपटाउन में खेला जाएगा। भारत की टीम वनडे सीरीज में 2- 0 से आगे है।
Advertisement
ऐसे में तीसरे वनडे से पहले कोहली ने पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार के लिए एक खास मैसेज किया है। आपको बता दें कि अलीम दार ने अभी हाल ही में एक रेस्टोरेंट खोला है।
विराट कोहली ने अंपायर अलीम दार को उनके नए रेस्टोरेंट के लिए बधाई दी है और ये भी कहा कि आप इस रेस्टोरेंट के द्वारा जो काम करना चाहते हैं वो सफल हो।
आपको बता दें कि रेस्टोरेंट की कमाई से अंपायर अलीम दार बहरे बच्चों के लिए एक स्कूल खोलना चाहते हैं। देखिए वीडियो►
Advertisement