17 जून। फादर्स डे पर विराट कोहली ने अपने पिता के लिए ट्विट किया है। जिसमें वो अपने बचपन की यादों को शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
गौरतलब है कि जब विराट कोहली रणजी क्रिकेट खेला करते थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था लेकिन जिस अंदाज में कोहली ने अपने करियर को संवारा वो काबिले तारीफ है।
कोहली ने अपनी बचपन की फोटो ट्विटर पर शेयर की और लिखा कि इस फादर्स डे कुछ नया करें और अपने पिता के साथ इस फादर्स डे को स्पेशल बनाएं।
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर पर अपने पापा के साथ फोटो पोस्ट की है।